[smartslider3 slider="2"]

मनबढ़ युवकों ने किया पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला,एसआई व हेडकांस्टेबल घायल

Connect With Social Media
घायल हेडकांस्टेबल
घायल एसआई

अलीनगर(चन्दौली)- थानांतर्गत हापड कालोनी में मनबढ़ युवकों ने ड्यूटी में तैनात एक उपनिरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल पर घात लगा कर हमला बोल दिया।अचानक हुए हमले में एसआई दिनेश सिंह को सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई और हेडकांस्टेबल अनिल कुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए।आननफानन में दोनों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडल लोको अस्पताल पहुचाया गया जहाँ से दोनो की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल पुलिसकर्मी

घटना मंगलवार के ढेर शाम की है जब करीब 8 बजे सेकेंड मोबाइल वाहन से होलिका ड्यूटी में निकले एक उपनिरीक्षक व एक हेडकांस्टेबल जो वाहन चला रहे थे परसुरामपुर कंपोजिट शराब के दुकान के समीप पहुचे। वहां पहले से कुछ युवक आपस मे झगड़ते दिखाई पड़े।पुलिस ने वहां मौजूद सभी युवकों को भगाया इसी बीच कुछ युवको ने दिनेश सिंह एसआई से हाथापाई शुरू कर दी और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया।लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को खदेड़ दिया।पुलिस को वर्दी फाड़ने का प्रयास करने वाले युवक की तलाश थी और वाहन लेकर लोको कालोनी स्थित मदरसे तक गए और थाने को सूचना दी।

जब तक पर्याप्त पुलिस बल आती बिना प्रतीक्षा किये सेकेंड मोबाइल पुनः परशुराम पुर शराब ठेके के तरफ निकली।उस वक्त वाहन में एक एसआई और एक वाहन चला रहे हेडकांस्टेबल मौजूद थे।इसी बीच हापड कालोनी में ही पहले से लामबंद 15 से 20 की संख्या में युवक आये और पुलिस की गाड़ी को घेर कर उनसे उलझ गए और एक साथ दोनो खाकी धारियों पर टूट पड़े। अचानक हुए इस हमले में एसआई दिनेश सिंह को सर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई वही वाहन चला रहे अनिल यादव के हाथ मे ज्यादा चोट आई।अलीनगर से भारी पुलिस बल मौके पर पहुची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुचाया साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई।

रात में दबिश देकर पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिए वही अन्य की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित पुलिसकर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद व 6 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।नामजद आरोपियों में गौतम चौहान, मुकेश चौहान, संतोष यादव, गोलू चौहान, लवकुश चौहान, अमित चौहान (निवासी मवई खुर्द), बाबू चौहान, साधू, विनेश (लोको कॉलोनी), अंकज पासवान (तारनपुर अमोघपुर), चंदन उर्फ सेठ जी, विशाल चौहान, वीरेंद्र यादव शामिल हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!