मंगलवार रात 11:40 बजे, सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में मंगलवार रात 11:40 बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया। शहर में लगभग 250 स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया, जिसके बाद बुधवार सुबह लोग धूमधाम से होली खेलेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। होलिका दहन के प्रमुख स्थलों में आलू मिल धर्मशाला, गुरुद्वारा, चकिया तिराहा, गंजी प्रसाद और राजकीय महिला चिकित्सालय के पास शामिल थे। इन सभी जगहों पर होलिका दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

हापड़ कॉलोनी में भी होलिका दहन धूमधाम से संपन्न हुआ। यहां पिछले लगभग 50 सालों से यह परंपरा निभाई जा रही है, और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन यहां भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

परशुरामपुर वार्ड नंबर 14 में रात 9:30 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।
आलू मिल बस्ती के वार्ड नंबर 3 में सभासद राजेश चौहान के नेतृत्व में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोनू चौहान, सुनील प्रजापति, सुनील जायसवाल, लाल बाबू निगम, सोनू सिंह चौहान, चंदेश्वर जायसवाल और गुरदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने होलिका दहन के बाद जनता से शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने की अपील की।