[smartslider3 slider="2"]

शहाबगंज में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

Connect With Social Media

चंदौली जिले के शहाबगंज कस्बे में  एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम मोदनवाल, पुत्र स्वर्गीय सतीश मोदनवाल, निवासी शहाबगंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।


परिजनों के अनुसार, युवक हाल के दिनों में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर तनाव में था। बताया जा रहा है कि दादा द्वारा जमीन बुआ के नाम किए जाने से वह नाराज था, हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की पुष्टि नहीं कर रही है।
क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!