
चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केंद्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत बिछड़े दंपत्तियों को मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक और दंपत्ति को समझा-बुझाकर पुनः एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
यह मामला पति और परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र से जुड़ा था। दोनों पक्षों को नोटिस/मोबाइल के माध्यम से सूचित कर थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। यहां उन्हें पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।
लगातार समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से बिना किसी दबाव के अपनी पिछली बातों और गलतियों को स्वीकार करने पर सहमत हुए। उन्होंने पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए नए सिरे से जीवन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की।
मिशन शक्ति केंद्र सकलडीहा ने इस पारिवारिक विवाद को सफलतापूर्वक समाप्त कराया और टूटते रिश्ते को बचा लिया। इसके बाद दंपत्ति को उनके परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर भेज दिया गया।