तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिए गए

चंदौली पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक चंदौली विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली चंदौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर 2 मार्च 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय के समीप मुख्य राज्य मार्ग NH-19 पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP67Q6172) बरामद की। इस दौरान तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
थाना स्थानीय द्वारा मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक बीरेंद्र यादव (चौकी प्रभारी कस्बा), हेड कांस्टेबल धीरेंद्र यादव और कांस्टेबल बीर बहादुर यादव शामिल थे।