
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर(मुगलसराय)-नगर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल खेला और डीजे की धुन पर नृत्य किया।

गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के आवास पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का अनुरोध किया। विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारा बनाए रखने की अपील की
।

इस दौरान लोग डीजे पर नाचते-गाते हुए होली के उल्लास में डूबे रहे। पर्व को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ अरुण कुमार सिंह ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली संपन्न करने की अपील की। मुगलसराय कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और अलीनगर के अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया, राजेश कन्नौजिया, सुरेश कनौजिया, पिंकी जायसवाल, पप्पू जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, आशु जायसवाल, अशोक जायसवाल, गुड्डू मिश्रा, मनोज जायसवाल, आलोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, विकास जायसवाल, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, गुड्डू अखिलेश, गुड्डू महेश, आशीष जायसवाल और लाला जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

