[smartslider3 slider="2"]

चकिया नगर में होली पर निकली अनोखी झांकी, गब्बर–बसंती बने आकर्षण का केंद्र

Connect With Social Media

चंदौली।चकिया । होली के उल्लास और रंगों के बीच मंगलवार को चकिया नगर में एक अनोखी झांकी और मनोरंजन जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे नगर का माहौल उत्साह से भर दिया। नगर की एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित इस जुलूस में फिल्मी किरदारों की वेशभूषा में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने रहे।
जुलूस में घोड़े पर सवार होकर गब्बर सिंह और बसंती के रूप में युवक नजर आए। उनके साथ अन्य फिल्मी पात्र भी गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नगर भ्रमण करते रहे। जैसे ही जुलूस मुख्य

बाजार से गुजरा, सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदार, ग्राहक और राहगीर इस अनोखी झांकी को देखने के लिए रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।
जुलूस में भालू और पांडा जैसे किरदारों की वेशभूषा में कलाकारों ने खासकर बच्चों का खूब मनोरंजन किया। बच्चे उनके साथ फोटो

खिंचवाते और हंसी-मजाक करते नजर आए। पूरे रास्ते रंग-गुलाल उड़ता रहा और होली के गीतों पर लोग झूमते दिखाई दिए।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पर्व पर नगरवासियों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना और आपसी भाईचारे

का संदेश देना है। जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
होली के इस अनोखे आयोजन ने चकिया नगर में उत्सव का रंग और भी गहरा कर दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!