
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेगुरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज चौहान उर्फ भोलू के रूप में हुई है, जो होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूरज सुबह गांव के पास स्थित नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में नहा रहे युवकों ने शोर मचाया और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक के चाचा संतोष चौहान ने बताया कि सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और बाहर रहकर काम करता था। वह खास तौर पर होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर आया था, लेकिन यह खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल