[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार का 7 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री अनिल राजभर होंगे मुख्य अतिथि

Connect With Social Media

चंदौली जनपद के सकलडीहा में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 7 मार्च को तहसील सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मंगलवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात कर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया। मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए दोपहर बाद कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिया।
शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम कुंदन राज कपूर तथा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के शामिल होने की भी जानकारी दी गई है।
मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने अधिवक्ताओं एवं जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों को भी बधाई देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही अपने आवास पर पहुंचे बुजुर्गों और महिलाओं को मिठाई खिलाकर गुलाल-अबीर लगाते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जर्नादन मिश्रा, रतेन्द्र राजभर, सूरज सिंह, अरविंद राजभर, रामप्यारे राजभर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!