[smartslider3 slider="2"]

चंदौली पुलिस ने 75 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए

Connect With Social Media

सीईआईआर पोर्टल की मदद से मालिकों को सौंपे गए

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट और सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 75 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। बरामद किए गए इन स्मार्टफोनों की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि इससे पहले 25 मई 2025 को भी 30 लाख रुपये मूल्य के 151 मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए थे। पिछले साल गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को लगातार लगाया गया था।

सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए स्मार्टफोनों को ट्रेस करना शुरू किया। इस प्रक्रिया के तहत, 16 लाख रुपये कीमत के 75 स्मार्टफोन विभिन्न लोगों से बरामद किए गए। इसके बाद, स्मार्टफोन खोने का आवेदन करने वाले लोगों को मंगलवार को एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा बुलाया गया और उन्हें बारी-बारी से उनके स्मार्टफोन सौंपे गए।

एसपी ने लोगों को सलाह दी कि स्मार्टफोन खोने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। पुलिस सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ऐसे स्मार्टफोनों को ट्रेस करती है। अपने खोए हुए स्मार्टफोन वापस मिलने पर मालिकों ने चंदौली पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी रामजन्म यादव, अरविंद कुमार यादव, आशीष मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, रामानंद यादव, विजेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष, आनंद सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, मंटू सिंह, अजीत सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, मनीष कुमार और संदीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!