[smartslider3 slider="2"]

यातायात पुलिस का ITUS (इसकी टोपी उसके सर)प्लान बना चर्चा का विषय,हेलमेट लेकर फोटो खिंचाओ,3 दिन बाद वापस दे जाओ

Connect With Social Media

मुगलसराय (चंदौली)- जनपद में यातायात पुलिस का ITUS प्लान यानी इसकी टोपी उसके सर प्लान काफी चर्चा में है। इस प्लान के तहत यातायात पुलिस हर चौराहे पर एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों को हेलमेट प्रदान कर उनके साथ फोटो खिंचवा रही है। लेकिन उनका आधार,मोबाइल नंबर लेकर तीन दिन बाद उसे हेलमेट को वापस करने की बात कह रही है।

आधिकारिक तौर पर कई लोगो ने हेलमेट वापस भी किये हैं लेकिन इन सब के बीच सवाल यह है कि क्या ये नई परंपरा कारगर सिद्ध होगी! जिनका चालान काटना चाहिए उनको हेलमेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा और राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। इसके पूर्व भी सीओ त्रिपुरारी समेत कई अधिकारियों ने जिले में हेलमेट बांटे लेकिन किसी ने वापस लेने की बात नही की।हाल ही में एआरटीओ ने भी सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हेलमेट बाटे थे। उन्होंने भी वापस लेने की बात नही कही । फिर यातायात विभाग द्वारा ये आईटीयूएस प्लान कही किसी फंड को डकारने की साजिश तो नही!!ऐसे कई सवाल उठते है जब कुछ नई पहल नई परंपरा की शुरुआत होती है। लेकिन अधिकारी इस पर जब बोलने से कतराने लगे तो आईटीयूएस जैसे प्लान चरितार्थ होते हैं।ये देश मे पहला मामला प्रतीत होता है जहाँ निःशुल्क के नाम पर दी हुई चीजें वापस ली जाती हो।

Leave a Comment

error: Content is protected !!