चन्दौली(अलीनगर) – जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब पुलिस ने एक ऑटो से 51.20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।बरामद शराब की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गयी है।

जीटीआर ब्रिज के समीप पकड़ा गया ऑटो
आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अलीनगर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जीटीआर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो संख्या UP67 AT 8139 को रोका गया। तलाशी के दौरान ऑटो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
●पकड़े गए अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आए।उन्होंने बताया कि वे स्थानीय दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब इक्क्ठा करते थे और फिर उसे ऑटो के माध्यम से बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचते थे। अवैध बिक्री से होने वाली कमाई से वे अपने शौक पूरे करते थे।बहरहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।