[smartslider3 slider="2"]

होली पर भीड़ नियंत्रण व सुगम सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात विभाग ने चलाया अभियान

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चंदौली)-होली त्योहार को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में टीएसआई ओमप्रकाश उपाध्याय ने यह अभियान लोगों को त्योहार के दौरान सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित किया।
इस अभियान के तहत वीआईपी गेट पर ओवरलोड सवारी लेकर चलने वाले ऑटो और अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों का चालान किया गया। चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।


इस संबंध में ट्रैफिक सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि होली के मद्देनजर यह विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नगर में लोग सुरक्षित वातावरण में हंसी-खुशी त्योहार मना सकें। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे ओवरलोड सवारी लेकर यात्रा न करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। ऐसा करने से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!