[smartslider3 slider="2"]

कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

Connect With Social Media
म गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसीजन

चंदौली- जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम नगर पंचायत स्थित चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
●कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पूरा देश आज सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श,स्वदेशी,आत्मनिर्भरता,सत्य व अहिंसा और सांप्रदायिक सौहार्द आज की वैश्विक परिस्थितियों में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि 30 जनवरी को देश महात्मा गांधी की शहादत को याद करते हुए शहीद दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से गांधी जी द्वारा दिखाए गए शांति, एकता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
●इस अवसर पर देशभर के राजनेताओं, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और शिक्षकों द्वारा भी महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मधु राय, गंगा प्रसाद, कुलदीप वर्मा, श्रीकांत पाठक, प्रेमचंद गुप्ता, दिलीप यादव, सिराजुद्दीन भुट्टो, पंकज तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, शमशेर खां, रामाधार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!