
बबुरी(चन्दौली) – जीरो टॉलरेन्स का दावा करने वाली सरकार की पुलिस जब लापरवाह होने लगे तो इसे क्या कहेंगे!जी हां ताजा मामला बबुरी थाना क्षेत्र का है जहाँ सिकंदरपुर में गत 5 दिन पूर्व से लापता बेटे की तलाश में एक माँ और उसकी बहन थाने के चक्कर लगा रही थी लेकिन जब पुलिस ने उनकी एक न सुनी तो आज एसपी चन्दौली के दरबार मे पहुच कर न्याय की गुहार लगाई।

●सिकंदरपुर निवासिनी बिंदु पांडेय ने बताया कि उनका भाई रिंकू पाण्डेय गत 25 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए नदी की ओर गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार आरोपियों में बबुआ पाण्डेय व शुकुल पाण्डेय, मुराहू पाण्डेय, सुरेन्द्र चौहान,बाघे चौहान,जीत लाल चौहान आदि शामिल हैं।
●आरोप है कि जब घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता नदी पर पहुंची तो वहां उसके भाई की मोटरसाइकिल मिली।लेकिन भाई का कहीं कोई पता नहीं चला। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने पीड़िता के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। आरोपियों ने यह कहते हुए धमकाया कि तुम्हारा भाई गुंडा है, उसकी गुंडई ढीली हो जाएगी।
●घटना के बाद पीड़िता ने परिवारजनों को सूचना दी और थाना बबुरी में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन तीन चार दिन बीत जाने के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही युवक की तलाश में कोई कार्रवाई की गई।अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद लगाई है और मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक की शीघ्र बरामदगी की जाए।