[smartslider3 slider="2"]

ट्रक राजस्थान का,शराब मध्य प्रदेश की,तस्कर हरियाणा का,खपाने की तैयारी बिहार में,चढ़ गए यूपी पुलिस के हत्थे

Connect With Social Media

चंदौली।(मनोहर कुमार की रिपोर्ट) होली पर्व पर बिहार में शराब खपाने के लिए तस्कर नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार प्याज भरे बोरी के नीचे ट्रक में शराब की पेटी ले जाई जा रही थी और बिहार सीमा से पहले ही शराब की खेप चंदौली पुलिस के हाथ लग गई। राजस्थान की गाड़ी से, मध्य प्रदेश की शराब, बिहार में खपाने के लिए, हरियाणा के तस्कर लगाए गए लेकिन यूपी पुलिस के रडार पर आ गए।पुलिस ने ट्रक से 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए।


बिहार में शराब बंदी के बाद से तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। तस्कर नए तरीके अपना रहे हैं।बुधवार को कोतवाली चन्दौली पुलिस एवं स्वाट-सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर मध्य प्रदेश से बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ हरियाणा निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह शराब पांच राज्यों को छू गया। मामले में जो 12 चक्का ट्रक पकड़ाया वह राजस्थान का है।जिसका पंजीकरण संख्या आर जे 11 जी बी 4050 है। ट्रक पर लदा 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। पकड़े गए तस्कर मुबारक खां पुत्र अजीज निवासी सिलावटी, थाना धौज, जिला कादिराबाद, हरियाणा (उम्र 27 वर्ष) व चुन्ना पुत्र मजीद निवासी – सिलावटी, थाना धौज, जिला कादिराबाद, हरियाणा शामिल हैं।

ये लोग शराब को ट्रक में लोड कर बिहार के पटना में होली के त्योहार पर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। ट्रक ,शराब और तस्कर को यूपी की चंदौली पुलिस ने पकड़ा है।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!