[smartslider3 slider="2"]

अहीरा बाबा से निकली वोट जोड़ो यात्रा,पीडीए कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

Connect With Social Media

अलीनगर/चंदौली- (मोहम्मद अफजल) नियामताबाद क्षेत्र के बरहुली गांव स्थित अहीरा बाबा स्थान से पीडीए कार्यकर्ताओं ने ‘वोट जोड़ो यात्रा’ का आयोजन किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना था।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साइकिल रैली के माध्यम से गांव-गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों को मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित किया और नए मतदाताओं से वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-6 और फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।


कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने पात्र लोगों से आवश्यक प्रपत्र भरने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार बिंद ने की। उन्होंने कहा कि ‘वोट जोड़ो यात्रा’ का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और नए मतदाताओं को सूची में शामिल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।


यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वयं जागरूक बनने और अपने आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!