[smartslider3 slider="2"]

चकिया में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत,निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Connect With Social Media

चकिया(चंदौली)। खबर चकिया कोतवाली क्षेत्र से है जहाँ दुबेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वही अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।


डॉक्टर धरती का भगवान होते है लेकिन अब धरती पर उनकी संख्या गिनी चुनी ही है। अब डॉक्टरों ने खुद को यमराज का शिष्य बना लिया है जिन्हें किसी के भी जान से खिलवाड़ करने का अधिकार पत्र जिले का स्वास्थ्य महकमा प्रदान करता है और कहता है जो इलाके में लूटो खाओ और हमे भी खिलाओ,लूटने के दौरान किसी की जान भी चली जाय तो हम है तुमको निर्दोष होने का प्रमाणपत्र जारी करने वाले । जी हां इस बार मामला दुबेपुर स्थित बी एन सर्जिकल सेंटर का है जहाँ सोमवार सुबह एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म तो हो गया, लेकिन शाम होते-होते महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और वाराणसी रेफर कर दिया गया।


परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल द्वारा महिला को बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।


परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त अस्पताल बिना मानक और बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने और “मैनेज” करने की कोशिश की भी चर्चा तेज हो गई है।


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।लेकिन सवाल यह है कि क्या जिले में अस्पताल माफियाओं के होते हुए उनके नेक्सस से जुड़े किसी यमदूत के खिलाफ कार्रवाई संभव है!अब तो जांच भी उन्हीं को मिलेगी जिन्होने टेबल के नीचे से फर्जीवाड़ा करने का प्रपत्र पकड़ाया था।ऐसे में जिले में किसी भी मरीज की मौत के बाद निष्पक्ष जांच की मांग क्या संभव है!!!!

Leave a Comment

error: Content is protected !!