[smartslider3 slider="2"]

एकौनी में विधायक ने किया राजकीय नलकूप का लोकार्पण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का बड़ा सहारा

Connect With Social Media

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रमेश जायसवाल ने विकासखंड नियमताबाद की ग्रामसभा अकौनी (एकोनी) में राजकीय नलकूप संख्या 454 एमजीएस का लोकार्पण किया। लगभग 40 लाख 42 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस राजकीय नलकूप का शुभारंभ विधायक की उपस्थिति में गांव की देवतुल्य जनता के हाथों कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस नलकूप के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नलकूप के अभाव में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। “मुझे याद है कि यहां के किसान लगातार मेरे पास आकर नलकूप की मांग कर रहे थे। उनके प्रयास और विश्वास का ही परिणाम है कि आज यह ट्यूबवेल चालू हो गया है और किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है,”


विधायक ने आगे बताया कि विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 15 अन्य ट्यूबवेल भी लगाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सिंचाई की स्थायी व्यवस्था उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी।


इस अवसर पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता विनय वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र सिंह बीनू, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लकड़ू सिंह, सुमित तिवारी, कोमल यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नलकूप क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूर्ण होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और खेती की लागत में भी कमी आएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!