[smartslider3 slider="2"]

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, चालक फरार

Connect With Social Media

अलीनगर (चंदौली)।जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बिलारीडीह गांव के पास पैदल जा रहे वृद्ध को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, चंधासी वार्ड नंबर-12 निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (65) पुत्र सुखन सिंह सोमवार को किसी कार्य से बिलारीडीह तहसील क्षेत्र आए थे। शाम को लौटते समय वह नेशनल हाईवे पार कर रहे थे, तभी बनारस की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


इस संबंध में अनिल कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!