[smartslider3 slider="2"]

खुली नाली से नाराज ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

Connect With Social Media

चहनियां। रमदत्तपुर दलित बस्ती मे पिछले तीन वर्षों से जर्जर और खुली पड़ी सीवर नाली की समस्या को लेकर सोमवार को बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मरम्मत की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य खड़ंजा मार्ग के बीचों-बीच बनी सीवर नाली की पटिया (ढक्कन) वर्षों पहले टूट चुकी है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पटिया न होने से नाली कूड़े-कचरे से पट गई है, जिससे घरों का गंदा पानी सड़कों पर ही “बजबजा” रहा है।  बदबू और मच्छरों के आतंक के कारण बस्ती में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। यह बस्ती का मुख्य लिंक मार्ग है। इसी रास्ते से होकर छोटे-बड़े बच्चे स्कूल जाते हैं।

कई बार बच्चे इस खुली नाली में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बदबू के कारण दरवाजे पर बैठना-सोना मुहाल है। जब घर पर कोई मेहमान आता है, तो इस गंदगी के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। ग्राम प्रधान को कई बार सूचित किया गया, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला । यदि जल्द ही नाली की मरम्मत कर उसे ढका नहीं गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरवंश, संजय, लालजी, लालमन, दिलीप, बृजेश, राम प्रवेश, राकेश, कन्हैया, पप्पू, रामवचन, विंध्याचली, प्रमोद अजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!