[smartslider3 slider="2"]

नौगढ़ में होली पर पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर सख्ती, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

Connect With Social Media

चंदौली।नौगढ़ नौगढ़ थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि होली के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने होली खेलने का समय सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस समय सीमा के बाद शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने ग्रामवासियों और कस्बावासियों से पर्व को भाईचारे के साथ मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की।

बैठक में कस्बे की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों और व्यापारियों ने मंडी की ओर जाने वाले पिकअप वाहनों की तेज रफ्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि तेज रफ्तार पिकअप वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जाएगा।

होलिका दहन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने दहन स्थलों के आसपास बिजली के तारों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन स्थलों के ऊपर से कोई बिजली का तार नहीं गुजरता, जिससे किसी प्रकार के खतरे की आशंका नहीं है।

बैठक में विकास क्षेत्र के व्यापारी, ग्रामवासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी, सचिन, पवन आदि लोग उपस्थित रहे
सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!