[smartslider3 slider="2"]

नौगढ़ में आग तापते समय झुलसी महिला, हालत गंभीर—जिला अस्पताल रेफर

Connect With Social Media

चंदौली।नौगढ़/ नौगढ़ तहसील अंतर्गत भैंसोड़ा गांव में आग तापते वक्त एक महिला गंभीर रूप से झु
लस गई। जानकारी के अनुसार इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया घर के बाहर आम के पेड़ के सूखे गिरे पत्तों से आग ताप रही थी। इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

घटना के बाद परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर सुनील सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की पीठ और जांघ के हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया गया। डॉक्टर सुनील सिंह ने बताया कि समय पर उपचार आवश्यक होने के कारण तत्काल रेफर किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!