[smartslider3 slider="2"]

चकिया में रफ्तार का कहर: ऑटो पलटकर पिकअप से टकराया,एक की मौत,चार घायल

Connect With Social Media

चंदौली। जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुप्पेपुर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक करने के प्रयास में एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही पिकअप से जा टकराया। हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऑटो सड़क पर पलट गया और पिकअप से टकरा गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह वर्षीय गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।


पुलिस ने मृत अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!