[smartslider3 slider="2"]

पोखरे में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Connect With Social Media

चकिया (चंदौली)- चकिया कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में नहाने के दौरान पोखरे में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सीतापुर निवासी 25 वर्षीय लखेन्दर उच्चेहरा गांव के समीप स्थित पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।


घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से युवक का शव पोखरे से बरामद किया गया।


मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!