
पीडीडीयू नगर(चन्दौली)- महेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट….
RSS के 100 वर्ष के इतिहास पर बनी है शतक
बीती रात नगर के आईपी मुगल मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर बनी फिल्म शतक को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ गयी।सिनेमाघर हाउस फूल हो गया तो दर्शक सीढ़ियों पर बैठ कर मूवी का आनंद लेने लगे। हिंदी भाषा मे डब की गई इस मूवी में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने नैरेटर के रूप में अपनी आवाज दी है। फिल्म में भारत माता की जय, माधव की जय, केशव की जय, जय शिवा सरदार जैसे नारों के साथ सिनेमा हॉल गूंजते रहे, जो दर्शकों में एक गहरी प्रेरणा और राष्ट्रप्रेम का अहसास कराते हैं। फिल्म का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया है और इसे दर्शक वर्ग के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। यह फिल्म न केवल संघ के इतिहास को संजोने का प्रयास करती है, बल्कि आम जनमानस को भी राष्ट्रीयता और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करती है।

फिल्म शतक संघ के 100 वर्ष’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन से लेकर बाला साहब देवरस तक के संघर्ष और योगदान को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। यह फिल्म 1925 से अब तक संघ की यात्रा, प्रमुख घटनाओं, संघर्षों और समाज के प्रति योगदान की गाथा को दर्शाती है। फिल्म का उद्देश्य डॉ. हेडगेवार के त्याग और संघ के अनुशासन पर आधारित विचारधारा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करना है।