[smartslider3 slider="2"]

नही रहे रिक्शा चालक यूनियन के कोषाध्यक्ष जितेंद्र मण्डल,शोक सभा आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि

Connect With Social Media

मुगलसराय- स्थानीय रिक्शा तांगा स्टैंड पर रिक्शा चालकों के नेता एवं सहयोगी तथा रिक्शा यूनियन के कोषाध्यक्ष जितेंद्र मंडल जी (दादा) के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया दादा रिक्शा चालकों के रहनुमा थे। रिक्शा चालकों के समस्याओं के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर आयोजित शोकसभा में यूनियन के अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी, अरविंद सिंह पूर्व एम.एल.सी, इंद्रजीत शर्मा, शमीम अहमद मिल्की,प्रकाश मंडल, तिलकधारी बिंद आदि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए दादा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर जितेंद्र दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!