[smartslider3 slider="2"]

दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की हत्या पर नीमा चिकित्सकों में रोष, शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

Connect With Social Media

मुगलसराय (अशोक कुमार जायसवाल) बाल चिकित्सालय दुलहीपुर के प्रांगण में नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। बैठक में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या पर गहरा दुःख और आक्रोश व्यक्त किया गया।
चिकित्सकों ने दिवंगत रोहिताश पाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना को अत्यंत जघन्य और निंदनीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।


डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शोकसभा में डॉ. पल्लव प्रजापति, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. आर.डी. तिवारी, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. रमेश उपाध्याय, डॉ. विकास सिंह, डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. ओम यति, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चिकित्सकों ने अंत में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!