
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली परिसर में शुक्रवार शाम होलिका दहन और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय ने की, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।
बैठक के दौरान उपनिरीक्षक राय ने आगामी 3 मार्च को होने वाले होलिका दहन और 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहने की सलाह दी गई।
उपनिरीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस सादे कपड़ों में भी तैनात रहेगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, होली से पूर्व ही संदिग्ध और सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर विजय शंकर चौहान, दिनेश राम, जयप्रकाश दुबे, विवेक मिश्रा, कैशलेश मिश्रा, धुरेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र पाण्डेय (कवि), अरविंद राजभर सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित