[smartslider3 slider="2"]

चाय की क्वालिटी व क्वांटिटी दोनो खराब,कब जागोगे कैटरिंग विभाग के  नबाब

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल- डीडीयू जंक्शन लूट खसोट का अड्डा बनता जा रहा है । जिनके जिम्मे निगरानी सौपी गयी वही लूटेरो के संरक्षक बन गए। जी हां हम बात कर रहे है कमर्शियल विभाग की तो डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्मो पर संचालित स्टाल लगातार यात्रियों को लूटने का काम कर रहे है। कभी ओवर चार्जिंग तो कभी घटिया खाद्य सामग्री बेचकर धन उगाही में जुटे है। पूरे खेल में कमर्शियल विभाग की भूमिका अग्रणी हैं।ताजा मामला प्लेटफार्म संख्या 7 की है जहाँ कृष्णा इंटरप्राइजेज के स्टाल पर 10 रुपये में चाय तो यात्री को दी गयी लेकिन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनो बहुत ही खराब मिली। यात्री ने x पर शिकायत की है लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस तरह के भ्रष्टाचार को कौन बढ़ावा दे रहा है।

●आपको बतादे कि स्टेशन परिसर में संचालित स्टालो पर बिकने वाले सामानों की गुणवत्ता,वैद्यता व मात्रा कैटरिंग इंस्पेक्टर के जिम्मे होती है वही इन सब की निगरानी कमर्शियल सुपरवाइजर जनरल के जिम्मे होती है। दोनो अधिकारियों की स्टाल संचालकों के साथ किस प्रकार के संबंध है ये संदेह के घेरे है में है।आखिर इन सब चीजों की आजादी कौन देता है।बहरहाल यात्री की शिकायत पर उच्चाधिकारियो ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!