[smartslider3 slider="2"]

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार छात्र छात्रा को रौंदा,छात्र की मौत,छात्रा गंभीर

Connect With Social Media
वैभव। (फाइल फोटो)

मुगलसराय- थाना क्षेत्र के मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई वहीं छात्रा गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना के बाद स्कार्पियो वही पलट गई और चालक को स्थानीय लोगो ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि ग्राम रौना निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी का पुत्र वैभव तिवारी 14 वर्ष व पुत्री वैष्णवी 12 वर्ष  सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल हिनौली में पढ़ते हैं और वे स्कूल से वापस स्कूटी से निकले थे कि इसी बीच रिंग रोड के समीप मवई कला स्थित अंदर पास के निकट वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो

भाई बहन का साथ में फोटो

BR45 P 5327 ने स्कूटी को टक्कर मारी और स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार छात्र वैभव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं छात्रा वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई।मौके पहुची पुलिस ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मौके पर कोतवाल मुग़लसराय संतोष कुमार सिंह के अलावा कई थानों की फोर्स लगी रही वही एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ अरुण सिंह ने पहुच कर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हादसे के बाबत सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूटी चला रहा बच्चा नाबालिग था। पुलिस ने स्कॉर्पियो और उसके चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि यह हादसा काफी दुखद है। तहरीर मिलते ही आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिवार को उचित मुआवजे दिए जाएंगे। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!