[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Connect With Social Media

अलीनगर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर रात्रि लगभग 23:30 बजे थाना अलीनगर पुलिस टीम ने कटरिया अंडरपास के पास छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार (24 वर्ष) पुत्र राम किशुन जायसवाल, निवासी ग्राम पिपरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 430 ग्राम अवैध गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि क्षेत्र में शादी समारोह होने के कारण वह अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से गांजा की पुड़िया बनाकर ऊँचे दामों पर बेच रहा था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0-110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन यादव और कांस्टेबल राहुल खरवार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियानों को आगे भी सख्ती से जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!