[smartslider3 slider="2"]

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

Connect With Social Media

पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के कार्मिक विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण, समय पर चिकित्सीय जांच और कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने स्वयं शिविर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर का आयोजन डीडीयू मंडल और पॉपुलर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से हुआ। पॉपुलर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांचों में मधुमेह, रक्तचाप, हीमोग्लोबीन, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, स्त्री रोग, दंत, अस्थि रोग और हृदय संबंधी जांचें शामिल थीं।

कार्यालय में लंबे समय तक बैठ कर काम करने, शारीरिक निष्क्रियता और बदलती जीवनशैली से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदय एवं अस्थि रोगों का जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे शिविर समय पर रोग पहचान में मदद करते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

रेलवे प्रशासन कर्मचारियों को अपनी सबसे मूल्यवान पूंजी मानता है और उनके स्वास्थ्य-कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। ये शिविर बीमारियों की समय पर पहचान, जागरूकता और कार्य-जीवन संतुलन में सहायक हैं। मंडल के विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों एवं परिवारजनों के लिए ऐसे शिविर नियमित आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर के सफल आयोजन में कार्मिक विभाग, चिकित्सा टीम और सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!