[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

Connect With Social Media

चन्दौली:  मुगलसराय थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 31 जनवरी 2026 को पटनवा गांव स्थित एक घर व दुकान में चोरी करने वाले दो युवक पावर हाउस के पीछे बीडीए कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़े होकर मोबाइल बेचने की फिराक में हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक यादव (24) पुत्र स्वर्गीय लालचंद यादव, निवासी ग्राम पटनवा, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से आसमानी नीले रंग का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो चोरी का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मुकदमा अपराध संख्या 46/26, धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी-कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर), हेड कांस्टेबल अरविंद यादव व कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!