[smartslider3 slider="2"]

टैक्सी की छत में बना रखा था गुप्त खांचा, 32 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद; उड़ीसा से बिहार जा रही खेप पकड़ी

Connect With Social Media

चंदौली।जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टैक्सी से 32 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी का तरीका भी बेहद नायाब था।गांजे की पूरी खेप टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त खांचे में छिपाकर ले जाई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, नियमित वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर टैक्सी को रोका गया। तलाशी लेने पर शुरू में कुछ नहीं मिला, लेकिन गहन जांच में वाहन की छत में विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त खांचे का पता चला। खांचा खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजे का कुल वजन 32 किलो 300 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।


पूछताछ में सामने आया कि यह खेप उड़ीसा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सदर थाना पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिससे तस्करी के नेटवर्क पर करारा झटका माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!