[smartslider3 slider="2"]

छत से गिरकर आशा बहू की मौत, अमरूद तोड़ते समय बिगड़ासंतुलन

Connect With Social Media

चकिया(चन्दौली): चकिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आशा बहू की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने घर की छत पर अमरूद तोड़ रही थीं, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


मृतका की पहचान संयोजीता (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव में आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


परिजनों के अनुसार, संयोजीता गुरुवार सुबह घर की छत पर लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरीं। हादसे के बाद परिजन व ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। संयोजीता अपने पीछे परिवार और बच्चों को छोड़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!