
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर में एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित रखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, बच्चा अशोक सिंह (निवासी पानी टंकी, कैलाशपुरी के सामने) का था, जो घर का गेट खुला रहने के कारण बाहर निकल गया था और भटकते हुए रवि नगर पहुंच गया।
मामले की खबर प्रसारित होने के बाद परिजन तत्काल मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस दौरान कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाइश देते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि यदि किसी को इस तरह कोई बच्चा लावारिस अवस्था में मिलता है, तो तत्काल नजदीकी थाने या मुगलसराय कोतवाली से संपर्क करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।