
मुगलसराय(चन्दौली)- कोतवाली अंतर्गत बढ़ रही है छिनैती,चोरी व उचक्कगिरी की घटनाओं से आमजन भयभीत है वही कुछ अधिकारियों के लापरवाही के वजह से भी जनता को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीर मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जीटीआर ब्रिज की है जहां रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ डीडीयू की लापरवाही की वजह से बड़ी-बड़ी झाड़ियां व खंभो पर बारबेड वायर से अब तक फेंसिंग नही हो पाया। चोरों के लिए यह ठिकाना काफी महफूज है क्योंकि जीटीआर ब्रिज पर घटना को अंजाम देने के बाद झाड़ियों में छुप जाना काफी सुरक्षित होता है साथ ही शराब तस्करों के लिए भी यार्ड से ट्रेन में सवार होने के लिए सुगम रास्ता हो चला है।
बतादे कि सोमवार की देर शाम जीटीआर ब्रिज पर जा रहे राहगीर का लाकेट छीन कर उचक्के इन्ही झाड़ियों के रास्ते भागे थे फिर भी अधिकारी मौन हैं। नगर में लगातार हो रही घटनाओं पर जिला प्रशासन अगर रेल अधिकारियों से ताल मिल बिठाकर चोरों के इस ठिकाने को साफ सुथरा करा दें तो आपराधिक घटनाओं में कुछ कमी आ सकती है। वही इन झाड़ियां में मरे हुए जानवरों को फेक दिए जाने से उत्पन्न दुर्गंध राजगीरों के लिए प्रतिदिन का सर दर्द बनती जा रही है।ऐसे में जिला प्रशासन की पहल नितांत आवश्यक है ताकि आमजन को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण मिल सके।
(महेन्द्र प्रजापति)