[smartslider3 slider="2"]

लोकमंगल पब्लिक स्कूल चहनियां के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Connect With Social Media

चहनियां। कस्बा स्थित लोकमंगल पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव “एनुअल फंक्शन 2026 – गूंज” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सकलडीहा विधानसभा प्रभारी डॉ. पीयूष यादव एवं डायट प्रवक्ता ओमकार नाथ गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने लोकगीत, चैती, भोजपुरी गीत, फागुन गीत, नाटक, एकांकी, होली व ‘बागवान’ सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर सामूहिक नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से गूंजता रहा।
विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट योगेंद्र मिश्रा एवं प्रिंसिपल अंकिता गुप्ता ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं, उन्हें जिस रूप में ढाला जाता है, वे आगे चलकर उसी दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बचपन से अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए अभिभावक उन्हें अच्छी कहानियां सुनाएं, पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करते हैं।
इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान सरिद्भार यादव, अमन सिंह, संजय मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रामदयाल साहनी, मुस्ताक अहमद, अनिल सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजना और आनंद ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!