[smartslider3 slider="2"]

तेज रफ्तार बाइक से गिरे 2 लाख 20 हजार,पुलिस की तत्परता से व्यापारी को मिले वापस

Connect With Social Media

चन्दौली- अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक किराना व्यापारी की मोटरसाइकिल की डिग्गी से गिर गए 2 लाख 20 हजार रूपए पुलिस की सक्रियता से सुरक्षित वापस मिल गए। घटना के बाद व्यापारी ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

मुगलचक अलीनगर निवासी किराना व्यापारी राहुल केशरी कठौरी से तगादा कर शनिवार रात करीब 9 बजे वापस लौट रहे थे। अलीनगर थाना के समीप तेज रफ्तार के दौरान उनकी मोटरसाइकिल की डिग्गी खुल गई, जिससे नकदी सड़क पर गिर गई। व्यापारी को कुछ दूरी जाने के बाद रुपये गिरने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने गंभीरता से तत्काल संज्ञान में लिया। अलीनगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव पुलिस बल के साथ रात से ही पूछताछ और दबिश शुरू की जांच के दौरान सड़क से रूपए पाने वाले अमरनाथ यादव निवासी आलमपुर तथा उसके दो अन्य साथियों को चिन्हित किया गया। सख्ती के बाद पूरी रकम बरामद कर व्यापारी को सौंप दी गई।

रात भर चली पूछताछ और दबिश के बाद बरामद हुई पूरी रकम

थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी ने रूपए वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार जताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!