
चन्दौली- हाथो में धर्म ध्वज व तिरंगा लेकर दो स्केटर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए निकल पड़े है।तीसरी आंख मीडिया से वार्ता के दौरान सीतामढ़ी बिहार निवासी केशु स्केटर व बिहार के ही राज स्केटर दोनो सर पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने का जुनून लिए सड़क मार्ग से स्केटिंग करते निकल पड़े हैं वे लोग 16 दिन पहले घर से निकले थे और रात्रि विश्राम करते हुए देवघर जा रहे है।उन्होंने बताया कि उनका 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन का उद्देश्य है जो एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।

