[smartslider3 slider="2"]

पुलिस चौकी के सामने अवैध स्लाटर हाउस,सवालों के घेरे में पुलिस

Connect With Social Media

मुग़लसराय/चन्दौली-(महेंद्र प्रजापति) प्रदेश सरकार के सख्त आदेश के बावजूद अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने में जिला प्रशासन नाकाम है। एक दिन पूर्व मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र से अवैध बूचड़खाने से काटा गया 60 किलो भैस का मीट बरामद हुआ तो दूसरी तरफ दुलही पुर में पुलिस चौकी के सामने ही अवैध बूचड़खाना वर्षो से संचालित है।

दुलहीपुर पुलिस चौकी
चौकी के सामने अवैध बूचड़खाना

हालांकि कुछ वर्ष पहले यहां ततकलिंग सीओ के आदेश पर छापेमारी में 9 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन महीने भर के भीतर पुनः स्लाटर हाउस संचालित हो गया। आखिर किसके आदेश से खुलेआम लबेसडक मवेशी काटे जा रहे है और पुलिस खामोशी से सब देख रही हो तो पुलिस की संलिप्तता पर सवाल उठना लाजमी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!