[smartslider3 slider="2"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सोमवार का हाट बाजार बना हादसों का कारण, सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ा खतरा

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की सड़कों पर लगने वाला सोमवार का हॉट बाजार अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। मुख्य मार्गों पर दुकानों और ठेलों के फैलाव से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
गौरतलब है कि जिस मार्ग पर यह बाजार लगता है, उसी रास्ते से प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों का लगातार आना-जाना भी रहता है। इसके बावजूद सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्था को

लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दौरान सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जाता है, जिससे छोटे-बड़े हादसों का खतरा हर समय बना रहता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हॉट बाजार के लिए अलग से सुरक्षित स्थान निर्धारित किया जाए या फिर बाजार लगने के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस और नगर प्रशासन की तैनाती सुनिश्चित की जाए। समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

error: Content is protected !!