
चहनियां।(चंदौली)/ चहनियां स्थित मॉं खण्डवारी पी.जी. कॉलेज के शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक भौगोलिक यात्रा रविवार को सकुशल संपन्न हुई । जानकारी लेकर वापस लौटे छात्र छात्राओं ने अन्य छात्र छात्राओं के साथ साझा किया ।
सर्वप्रथम 9 फरवरी को यात्रा वाराणसी कैंट से ट्रेन द्वारा 82 छात्र छात्राये रवाना हुए । जम्मू पहुँचने पर माता बैष्वो देवी,शिवखोड़ी का दर्शन कर पटनीटाप में सेव देवदार वृक्ष सहित अन्य जगहों पर घूमकर जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी लिया । 15 फरवरी को यात्रा सकुशल वापस पीजी कालेज पर पहुँची । मॉं खण्डवारी पीपजी0 कॉलेज बड़े बड़े शैक्षणिक यात्राओं के लिए जाना जाता है । प्रबंध निदेशक डॉ0 आशुतोष सिंह कैलाशी के नेतृत्व में यह बड़ी यात्रा थी । यात्रा के पश्चात लौटने पर बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को पहाड़ी इलाको में नयी नयी जानकारी प्रदान करना है ।यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रबन्ध निदेशक डॉ.आशुतोष सिंह कैलाशी, निदेशक अवनीश सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत तिवारी, डॉ. अशोक सिंह, राकेश पाण्डेय, सुनीता गुप्ता, संदीप कुमार ने भी सहयोग किया । इनके साथ यात्रा में मनोज, सौरभ, आलोक, अनुराग, अभिषेक, नितेश, विभूति, नेहा, रानी, नीतू, काजल, अंशिका, बन्दना आदि मौजूद रहे । यात्रा संपन्न होने पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह ने ख़ुशी जताई और सबको आशीर्वाद दिया ।