मुगलसराय(चंदौली) – खबर मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत भिसौड़ी गांव से है जहां क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मामूली सी बात पर खिलाड़ियों व कमेटी के बीच कहा सुनी हो गयी।जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच चले गोरिल्ला युद्ध में जुबेर आलम, मु जाकिर व एक अन्य घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना उसे वक्त की है जब गांव के फील्ड में चल रहे लोकल टूर्नामेंट में बेईमानी का आरोप लगाते हुए कुछ खिलाड़ी शोरगुल करने लगे इसके बाद कमेटी के लोगों द्वारा उन्हें जब मना किया गया तो धीरे-धीरे दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
