[smartslider3 slider="2"]

कोडिन कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

Connect With Social Media

चंदौली।मुगलसराय/
जनपद चंदौली में मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिन कफ सिरप तस्करी से अर्जित करीब 3.5 करोड़ रुपये की अवैध अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई थाना मुगलसराय व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अभियुक्त स्वप्निल केसरी निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, चंधासी (थाना मुगलसराय) के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर मादक द्रव्य तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं और उसी से अर्जित संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत अभिग्रहित/कुर्क किया गया है।
6 अचल संपत्तियां की गई फ्रीज
संयुक्त टीम द्वारा मुगलसराय तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित कुल छह संपत्तियों को फ्रीज किया गया, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये बताई गई है। इनमें बेछूपुर, चंधासी और हरिशंकरपुर गांवों में स्थित मकान व आवासीय भूमि शामिल हैं।
सबसे महंगी संपत्ति ग्राम चंधासी की एक आवासीय भूमि बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अभियुक्त पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार स्वप्निल केसरी पर चंदौली के अलावा वाराणसी और सोनभद्र में भी एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।


अभियान जारी रहेगा
कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह, अपराध शाखा के निरीक्षक विमलेश मौर्य सहित पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम शामिल रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक दवाओं की तस्करी कर अवैध संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ कठोर व निरंतर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!