[smartslider3 slider="2"]

शराब तस्करी कराने से कोई दिक्कत नहीं,नगर वासी रोज टहलने जाए तो DRM को है दिक्कत: संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

Connect With Social Media

डीडीयू मण्डल- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेलवे यूरोपियन कालोनी में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नगरवासियों को मॉर्निंग वॉक पर जाने से रोकने के आदेश व यूरोपियन कॉलोनी और बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर दिए जाने के विरोध में आज नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया।आपको बतादे कि बैरिकेट्स का विरोध कई दिनों से चल रहा है।नगर में कोई पार्क व हरा भरा मैदान न होने के वजह से कई दशक से नगरवासी बार्कले मैदान में टहलते चले आ रहे है लेकिन रेल परिसर को सुरक्षित करने के उद्देश्य से हो रही बाउंड्री वाल व बैरिकेट्स का अब विरोध शुरू हो गया है।

●विरोध प्रदर्शन कर रहे जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने आरोप लगाया कि मुगलसराय मंडल में बड़े परिणाम पैमाने पर DRM व RPF  की देखरेख में शराब की तस्करी प्रतिदिन कराई जा रही है।रोज हर ट्रेन से शराब तस्करी कर बिहार ले जाया जा रही है जिससे करोड़ों का फायदा रेल अधिकारियों को हो  रही है।  इससे डीआरएम साहब को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें करोड़ों रुपए मिल रहे हैं परंतु अगर हम नगर के लोग बकल ग्राउंड में टहलने तो इनको दिक्कत होती है । श्री पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ शराब की तस्करी ही नहीं रेलवे स्टेशन डीडीयू से मानव तस्करी भी की जाती है जो सरेआम ह। इससे भी डीआरएम को  दिक्कत नहीं है परंतु हम रेलवे कॉलोनी में थोड़ा सा टहल लेते हैं तो इनको दिक्कत होती है । इसके अलावा आएदिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर नोटों के बंडल मिलते हैं, करोड़ों रुपए बरामद होते हैं, परंतु बरामदगी मात्र चंद रुपए की दिखाकर सारा पैसा डीआरएम व आरपीएफ और कमांडेंट द्वारा आपस में बांट लिया जाता है। तो डीआरएम को कोई दिक्कत नहीं होती है । सर्कुलेट एरिया में बहुत से अवैध धनउगाही के धंधे रोज हो रहे हैं, जिसमें डीआरएम  और आरपीएफ  कमांडेंट सबका हिस्सा होता है, यह भी जग जाहिर है । इसको डीआरएम साहब व  आरपीएफ कमांडेंट रोक नहीं पा रहे हैं और हम नगर के नागरिक सुबह-सुबह थोड़ी ताजी हवा लेने टहलने हेतु बाकले ग्राउंड आ जाते हैं,तो हम लोगों को बैरिकेडिंग करके डीआरएम  साहब रोक रहे हैं, जो कि बिल्कुल अवैध व गलत है।

●संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि शुरू से ही हम नगर वासी इस बाकले ग्राउंड में रोज सुबह टहलने आते रहे हैं। नगर के लोगों का जुड़ाव इस ग्राउंड से रहा है। बाकले ग्राउंड स्थित यूरोपियन कॉलोनी में नगर के लोगों के घर के ही भाई बहन यहां रहते हैं। यूरोपियन कॉलोनी के किसी कर्मचारी को नगर वासियों के मार्निंग वाक से कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अपनी तानाशाही दिखा रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

गौरतलब है कि रेल परिसर में अधिकारियों के यूरोपियन कालोनी में रेल अधिकारियों की सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस की एक चौकी भी स्थापित की गई है।बावजूद इसके रेल अधिकारी सुरक्षा के तमाम हथकंडे अपनाते जा रहे है लेकिन जब मामला आमजन के हितों पर आया तो विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।



इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ नवीन पांडेय, अशोक, मनोज, विनीत कुमार, संदीप कुमार यादव, अवधेश प्रसाद ,संतोष पांडेय, आनंद कुमार, वकील खान शैलेंश कुमार, रवि कुमार, विनोद सिंह आरके सिंह, अशोक, मनोज अंचल श्रीवास्तव, राकेश पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रितपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, आरके सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!