[smartslider3 slider="2"]

किसानों,उद्यमियों,गरीबों व आमजन के लिए सहायक है ये बजट- रमेश जायसवाल विधायक

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर(चन्दौली)- कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में शनिवार को विधानसभा के केंद्रीय बजट 2026 का चौपाल लगाया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए बताया कि यह 2026 का बजट आम बजट नहीं है। यह एक ऐतिहासिक बजट है। यह बजट किसानों, उद्यमियों,गरीबों और आमजन के लिए सहायक साबित होगा।

केंद्रीय बजट 2026 27 का मुख्य उद्देश्य,”विकसित भारत”की और बढ़ते हुए 7% की उच्च आर्थिक विकास की दर को कायम रखना है, बजट में बुनियादी ढांचा को बनाए रखने के लिए 12.2 लाख करोड़ का आवंटन, रक्षा बजट को 7.5 लाख करोड़ रूपया बढ़ाना और 1 अप्रैल 2026 तक नया आयकर अधिनियम 2025 लागू करने जैसे महत्वपूर्ण सुधार शामिल है। विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि नई कर व्यवस्था के तहत मानक कटौती सहित लगभग 12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा साथ ही विधायक रमेश जायसवाल ने यह भी बताया कि लघु व्यवसाय के लिए 10.000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड लाया गया है जिससे किसानों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

बजट के चौपाल के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चारों मंडल के अध्यक्ष कुंदन सिंह, धीरज सिंह, गंगाराम साहनी, संदीप पटेल, महिला मंडल अध्यक्ष मालती गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र अग्रहरि समेत सैकड़ो का कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बजट के चौपाल का संचालन जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!