[smartslider3 slider="2"]

ॐ नमः शिवाय के जयकारे से गुंजायमान हुए शिवालय,महाशिवरात्रि आज

Connect With Social Media

मुगलसराय- आज महाशिवरात्रि का पर्व है। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के शिवालयों में शिव भक्तों की काफी भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी है। महिलाएं,पुरुष व बच्चे हाथों में जल पात्र व पुष्प लेकर अपने इष्टदेव शिव की आराधना करने मंदिर पहुंच रहे हैं।

कैलाशपुरी, रवि नगर समेत नगर की के सभी शिवालयों में आज अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।इस दौरान ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गुजयमान है।

इस दौरान मुग़लसराय पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मंदिरों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और मंदिर के आसपास अवांछनीय तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। महाशिवरात्रि का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!