मुग़लसराय- कोतवाली क्षेत्र में रेलवे चौकी अंतर्गत डीलक्स शौचालय नकली किन्नरों का सेफ जोन बन चुका है।यहां दिनचर्या की सभी सुविधाएं मौजूद होती है और जंक्शन के सामने होने के कारण इसका पता बताना भी आसान होता है।सीढियो पर बैठे ये लोग किन्नर नही बल्कि किन्नर के वेश में पुरुष हैं जिनका अपना परिवार बाल बच्चे सब कुछ है लेकिन कई साल से ये लोग इस धंधे में लगे है क्योंकि इस धंधे में अकूत कमाई है।कुछ नए किन्नरों ने पैसे कमाने की चाहत में अपना लिंग परिवर्तन भी करा लिया है। ये लोग ट्रेनों में सवार होकर विभिन्न रूटों में यात्रियों से पैसे मांगने के कार्य मे जुटे हुए है और शाम को पैसे का हिसाब किताब डीलक्स शौचालय पर सबसे सीनियर किन्नर यानी उस्ताद को देते हैं।रेलवे चौकी क्षेत्र में प्रतिदिन किन्नरों की धमालचौकडी घंटो रहती है लेकिन पुलिस इनके सामने पंगु है क्योंकि इनके अश्लील प्रदर्शन के आगे कोई बोल पाने की हिम्मत नही जुटा पाता।लेकिन इन सब के बीच ये इतने मनबढ़ होते जा रहे हैं कि दो दिन पूर्व यातायात विभाग के एक उपनिरीक्षक पर हमला बोल दिया था तो आमजन के साथ इनका कैसा सुलूक होगा!

●एक समय हुआ करता था जब किन्नर का नाम आते ही बधाई और आशीर्वाद देने वाले चेहरे आंखों के सामने आता था लेकिन अब किन्नर शब्द ने एक व्यावसायिक रूप पकड़ लिया है। नगर में एक तरफ लता व सोनू किन्नर की प्रतिष्ठित छवि है तो दूसरी तरफ किन्नर वेश धरे दर्जनों पुरुषो की छवि जो आयेदिन शर्मसार करती है।कई किन्नर अपने आधा दर्जन से ज्यादा ऑटो रिक्शा सड़को पर चलवा रहे है तो ज्यादातर किन्नर ट्रेनों में यात्रियों से जबरदस्ती पैसे मांगते है और न देने पर मारपीट पर आमादा हो जाते है।